फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईबी ने 2.90 लाख का गेहूं पकड़ा

Sun, 16 Apr 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
गेहूं से पटी हुई मंडी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्यूरो (एसआईबी) टीम ने टैक्स चोरी में असम भेजा जा रहा 2.90 लाख रुपये का गेहूं पकड़ लिया। सिद्धार्थनगर की बंद फर्म की ओर से तुलसीपुर रैक प्वाइंट से असम को गेहूं भेजा जा रहा था। एसबीआई टीम की जांच में टैक्स व चोरी व मंडी शुल्क आदि की चोरी में प्रदेश से बाहर अनाज भेजने का खुलासा हुआ है।  
विज्ञापन

    
वाणिज्य कर विभाग गोंडा संभाग के जेसी एसआईबी एलजे यादव के मुताबिक मुखबिरों से उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोंडा-बलरामपुर रेल खंड पर तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट से टैक्स चोरी में बाहर अनाज भेज रहे हैं।

उन्होंने मामले की छानबीन के लिए वाणिज्य कर के सचल दल प्रभारी/असिस्टेंट कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, राजेश कुमार टंडन, रमेश तिवारी आदि को साथ लेकर शनिवार की शाम छापा मारा। रैक प्वाइंट पर टीम ने ट्रेन की बोगी में लादा जा रहा 200 बोरा गेहूं पकड़ा। टीम ने गेहूं का मूल्यांकन 2.90 लाख रुपये किया।
विज्ञापन


टीम ने मौके पर मिले लोगों की ओर से दिए प्रपत्रों की जांच की तो पता चला कि जय मां दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी सिद्धार्थनगर के नाम से भेजा जा रहा है, जो लाइसेंस बंद है। कैंसिल लाइसेंस के जरिये कारोबारी की ओर से सरकार को टैक्स का चूना लगा कर बाहर माल भेजा जा रहा था। अधिकारियों ने जांच की तो मालूम हुआ कि फर्म पहले से कैंसिल चल रही है। टीम ने बंद फर्म के प्रोपराटर से 40 प्रतिशत टैक्स का 97 हजार 215 रुपये जमानत का अर्थदंड जमा कराया।
  
जॉइंट कमिश्नर स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्यूरो गोंडा एलजे यादव ने बताया कि कैंसिल पंजीयन के बावजूद फर्म के नाम पर बाहर अनाज भेजने का मामला पकड़ा गया है। इसके पास जो भी बिल वाउचर मिले हैं। उससे दूसरे फर्मों से कारोबार की जांच की जाएगी। कैंसिल लाइसेंसी से कारोबार करने वाले कारोबारियों पर भी कार्रवाई होगी।    
विज्ञापन


     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें