गोंडा। ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर के वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन सोमवार को सुबह भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। पहली यात्रा श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से रानी बाजार, श्री अग्रसेन चौक, साहबगंज, नूरामल मंदिर होते हुए बडगांव पुलिस चौकी तक और दूसरी चौक बाजार राधाकृष्ण मंदिर से निकलकर पीपल चौराहा, महिला अस्पताल, गुरूनानक चौक, शहर कोतवाली होते हुए बड़गांव चौकी पर दोनों यात्रा का मिलन हुआ।
दोनों यात्रा में भक्त अबीर गुलाल लगाकर, लेकर हाथा में निशान... सिक्का मेरे श्याम का दुनिया में चलता है.. अब न प्यारे वक्त है आराम का... फागण का मेला आ गया... चाला भक्तों चालो फागण का मेला आयो रे.... के भजनों पर नाचते झूमते रहे। सभी श्याम प्रेमी सिर पर राजस्थानी पगड़ी बांध रखे थे। विल्कुल खाटू धाम जैसा माहौल था। दोनों निशान यात्रा में आगे घोड़े की सवारी थी। श्याम बाबा की झांकी भी सजी हुई थी। लोगों ने बाबा श्याम जी की आरती की और प्रसाद लिया। जगह-जगह पर फूलों की वर्षा हुई। श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार-गोंडा की ओर से फल और जूस का वितरण सभी भक्तों को किया गया। जगह-जगह पर मक्खन मिस्री, चाय, पानी, बिस्कुट, पेड़ा आदि भक्तों द्वारा वितरण किया गया।
यात्रा वापस होते हुए श्याम मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के चरणों में निशान अर्पित किया और आशीर्वाद लिया। निशान यात्रा में जिलाधिकारी नितिन बंसल भी शामिल हुए। बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया। मंदिर के प्रांगण में फिर श्याम भजनों की धमाल पर खूब नृत्य किया। फिर उसके बाद सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। इस दौरान गोविंद जालूका, सुरेश भावसिहंका, विमलेश सिंघल, अनिल मित्तल, विशाल बंसल, मुकेश अग्रवाल, श्याम केडिया, श्रवण अग्रवाल, केडिया परिवार, रंगेश अग्रवाल, महेश सिंघल, अरिहंत जैन, सरोज अग्रवाल, बेनू मोदी, प्रीति अग्रवाल, प्रेमलता सिंघल, ज्योति तुलस्यान, पूजा केडिया, सरोज गर्ग सहित हजारों की संख्या में निशान शोभा यात्रा में मौजूद रहे।