फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चार को मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Tue, 01 Sep 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के संयोग में इस बार चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। वर्षों बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जब वैष्णव, स्मार्त और रोहिणी नक्षत्र को मानने वाले श्रद्धालु एक ही दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। इसे लेकर मंदिरों और घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. संतोष कुमार द्विवेदी के अनुसार चार सितंबर को अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र का भी संयोग रहेगा। इस दिन मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य शृंगार किया जाएगा। रात में जन्मोत्सव के समय भजन-कीर्तन, सोहर और आरती के आयोजन होंगे। घरों में भी श्रद्धालु भगवान को पालने में झुलाकर माखन-मिश्री का भोग लगाएंगे।
ज्योतिषाचार्य शेषमणि त्रिपाठी ने बताया कि जन्माष्टमी पर व्रत रखने और भगवान श्रीकृष्ण के नाम का जप करने का विशेष महत्व है। सूर्य, बुध और केतु के सिंह राशि में रहने से चार सितंबर को त्रिग्रहीय योग का संयोग भी बन रहा है। मध्यरात्रि के समय भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाकर पंचामृत, तुलसी, माखन-मिश्री, फल और मिष्ठान अर्पित करने की परंपरा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें