फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो अधिशासी अभियंताओें को कारण बताओ नोटिस, नौ एसडीओ को चार्जशीट

Sun, 28 Jun 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन विद्युत वितरण क्षेत्र में शिकायतों के निस्तारण और राजस्व वसूली में लापरवाही मिलने पर मुख्य अभियंता ने दो अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नौ उपखंड अधिकारियों (एसडीओ) को चार्जशीट दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान विद्युत वितरण खंड तुलसीपुर के अधिशासी अभियंता शिवम रंजन तथा मनकापुर के अधिशासी अभियंता कमर फारूक का प्रदर्शन संतोषजनक न मिलने पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
इसके अलावा फखरपुर के एसडीओ राजेंद्र सिंह, कैसरगंज के योगेंद्र बजाज, विशेश्वरगंज के अश्विनी कुमार पांडेय, मनकापुर के अमित कुमार मौर्य, तरबगंज के मुकेश कुमार, नवाबगंज के पीयूष सिंह, वजीरगंज के विकास चंद्र यादव, कटरा के कैलाश सिंह यादव और आर्यनगर के बृजेश कुमार को चार्जशीट जारी की गई है। मुख्य अभियंता ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और राजस्व वसूली विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें