फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ अधिकारियों को डीएम ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Wed, 03 May 2017 12:01 AM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सदर में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में बिना सूचना गायब रहने पर डीएम आशुतोष निरंजन ने नौ अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए हैं।    
विज्ञापन

  
 तहसील दिवस में पहुंचकर सबसे पहले डीएम निरंजन ने अधिकारियों की उपस्थिति का जायजा लिया तो ज्ञात हुआ कि नौ अधिकारी बिना किसी सूचना के तहसील दिवस से नदारद हैं। तहसील दिवस में अधिशासी अभियंता सरयू नहर खण्ड-2, मंडी सचिव, सेवा अभियंता यूपी स्टेट एग्रो, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग खण्ड-2, अधिशासी अभियन्ता विद्युत खण्ड-2, डीएफओ, ईओ नगर पालिका परिषद गोंडा, सहायक अभियन्ता जल निगम बिना सूचना अनुपस्थित मिले।

डीएम ने अनुपस्थित सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तहसील दिवस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्यक्रम है जो कि जनता को त्वरित और गुणवत्तपूर्ण निस्तारण के लिए आयोजित किया है।
विज्ञापन


इसलिए सभी अधिकारी जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें। तहसील दिवस में ज्यादातर शिकायतें भूमि विवाद सम्बन्धी प्राप्त होने पर डीएम ने तहसीलदार सदर से सदर तहसील में लेखपालों की तैनाती का ब्यौरा तलब किया है। लंबित शिकायतों की समीक्षा के दौरान डीएम ने लम्बित शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

तहसील दिवस में भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य प्रबंधक द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि एलआईसी भवन के बगल कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य करा लिया गया है। डीएम ने मामले की संयुक्त जांच नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी को सौंपी है।

तहसील दिवस में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर संबन्धित एसडीएम को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने एसडीएम को यह भी निर्देश दिए कि चकमार्गों पर भी अवैध अतिक्रमण की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।

निर्देश दिए कि चकमार्गों को हर हाल में खाली कराया जाय। तहसील दिवस में कुल 255 शिकायतें आई जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्स्तरण कर दिया गया शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया।

तहसील दिवस में एसपी सुधीर कुमार सिंह, सीडीओ जयन्त कुमार दीक्षित, एसडीएम सदर आशीष कुमार, नगर मजिस्ट्रेट जगदीश सिंह, सीएमओ डॉ. उमेश यादव, डीडीओ अनिल कुमार, डीसी मनरेगा अशोक मौर्य, पीडी वीरपाल, सहायक निदेशक सूचना हंसराज, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, प्रोबेशन अधिकारी ओंकारनाथ यादव, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एस0के0 सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह, सीओ सिटी भरत यादव, तहसीलदार सदर राम नरायण वर्मा सहित अन्य अधिकारी व फरियादीगण उपस्थित रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें