फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट-सर्किट से लगी आग में फटा सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर अचानक शॉर्ट-सर्किट से आग लगने से एक गैस सिलिंडर फट गया। जिसकी चपेट में तीन घर आ गए। लाखो रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही खोरहसा चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड और स्थानीय पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया।
विज्ञापन

खोरहसा चौकी क्षेत्र के मछली गांव रोहावा निवासी दिलीप कुमार पुत्र पटेश्वरी प्रसाद के घर में शुक्रवार की भोर तीन बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से गैस सिलिंडर फट गया। आग से हरदयाल पुत्र राम फेरे, सूबेदार पुत्र कर्ता राम के घर जल गए। सिलेंडर के धमाके से आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना खोरहसा पुलिस चौकी को मिलते ही प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह और गश्त कर रहे कांस्टेबल नागेंद्र यादव, रोहित मौर्या भी पहुंच गए और आग को बुझाने लगे। थोड़ी देर बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत की बाद आग को बुझाया जा सका। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें