फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 266 की खाद बोरी 290 रुपये में बेच रहे दुकानदार

Mon, 25 May 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में किसान दिवस की बैठक में जानकारी देते सीडीओ दयानंद प्रसाद। - संवाद  - फोटो : धूप से बचने के लिए चटाई को सिर पर रखकर जाती महिला।
विज्ञापन
गोंडा। साहब.. जिले में 266 रुपये की यूरिया की बोरी खुलेआम 290 रुपये में बेची जा रही है। साथ ही दुकानदार किसानों को जबरन जिंक व अन्य पोषक तत्व खरीदने के लिए भी विवश कर रहे हैं। खाद की कालाबाजारी का मामला सोमवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित किसान दिवस पर छाया रहा। इसके साथ ही बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड में बैंक की मनमानी, नालों की सफाई और चकबंदी विभाग की कार्यशैली को लेकर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

किसान दिवस की मासिक बैठक में किसानों ने खुलकर समस्याएं रखीं, जिस पर सीडीओ दयानंद प्रसाद ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। रुपईडीह ब्लॉक के गौसिहा निवासी राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि सड़क से 65 फीट दूर लगा आम का पेड़ आंधी में गिर गया, लेकिन वन विभाग के अधिकारी 70 फीट दूरी का मानक बताकर पेड़ उठाने नहीं दे रहे हैं। उनका कहना था कि निर्धारित मानक 55 फीट है, फिर भी विभाग अनावश्यक अड़चन पैदा कर रहा है।
किसानों का कहना था कि हर वर्ष फसल बर्बाद होती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं देता। वहीं कई किसानों ने चकबंदी विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद कब्जा परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। इससे फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रही और किसान सरकारी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सीडीओ दयानंद प्रसाद ने कहा कि किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और जिले में यूरिया व डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता है। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने और किसानों को अतिरिक्त उत्पाद खरीदने के लिए बाध्य करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों से अपील की गई कि वह जरूरत के अनुसार ही खाद खरीदें और किसी तरह की कालाबाजारी की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
प्रति हेक्टेयर सात बोरी यूरिया और पांच बोरी डीएपी
जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि किसानों को प्रति हेक्टेयर सात बोरी यूरिया और पांच बोरी डीएपी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आधार और फार्मर रजिस्ट्री जरूरी होगी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाने और संतुलित उर्वरक प्रयोग करने की अपील की। बैठक में उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर, एलडीएम विनोद कुमार तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें