फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शटर में उतरे करंट से दुकानदार की मौत

Sat, 29 Aug 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
राम अवतार। फाइल फोटो 
विज्ञापन
नवाबगंज। कनकपुर गांव में शनिवार सुबह दुकान खोलते समय शटर में उतरे करंट की चपेट में आने से दुकानदार राम औतार यादव (35) की मौत हो गई। कनकपुर गांव निवासी राम औतार गोंडा-अयोध्या मार्ग पर घर के पास किराने की दुकान चलाते थे। शनिवार सुबह आठ बजे वह दुकान खोलने पहुंचे। शटर उठाते ही वह करंट की चपेट में आ गए। बताया गया कि शटर के ऊपर से बिजली का तार गुजरा था। तार कट गया था और शटर में छूने से करंट उतर आया था। राम औतार को शटर से चिपका देख आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और किसी तरह उन्हें अलग किया। हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

राम औतार की मौत से पत्नी अर्चना और बेटों ओमजीत उर्फ कृष्णा व अभिजीत का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें