नवाबगंज (गोंडा)। घंटाघर के पास एक मकान के बेसमेंट में जिवराखन साहू की बेकरी की दुकान है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे दुकान बंद थी, लेकिन दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा था।
दुकान के आसपास के व्यापारियों ने घटना की सूचना दुकानदार को दी। जब शटर खोला गया तो अंदर आग लगी थी। व्यापारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार के पुत्र शिवकुमार ने बताया कि डीप फ्रीजर के तारों में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। दो डीप फ्रीजर व बेकरी का सामान जल गया। (संवाद)