फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

विज्ञापन
गोंडा में महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धा - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को शिव मंदिरों पर जयकारों की गूंज रही। जलाभिषेक के लिए मंदिरों पर भीड़ जुटी रही और मौसम की बेरुखी पर शिवभक्तों का जोश भारी पड़ा। शहर के दुखहरण नाथ मंदिर के साथ ही प्रससिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार की सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई। इन दोनो प्रमुख मंदिरों के साथ ही मनकापुर के करोहा नाथ, करनैलगंज के बरखंडी नाथ, वजीरगंज के बालेश्वर नाथ मंदिरों व शिवालयों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर शिवलिंग का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

खरगूपुर के पौराणिक पृथ्वीनाथ मन्दिर पर शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां स्थित भव्य शिवलिंग पर बूंदाबांदी व खराब मौसम के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व पूजन-अर्चन किया। भीम द्वारा स्थापित पृथ्वीनाथ मंदिर का कपाट खुलने के बाद भोर से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगाई गई। मंदिर परिसर व गर्भगृह ओम नम: शिवाय, बम-बम भोले, जय महाकाल आदि के उद्घोष से गूंजायमान रहा।
श्रद्धालुओं ने मंदिर स्थित विशाल शिवलाट पर जल, दुग्ध, गंगाजल, बेलपत्र, शमी, पुष्प, धतूर, भांग, गन्ना, बेर आदि से जलाभिषेक कर व्रत रखकर मनवांछित फल की कामना की। महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की अलग-अलग लाइनें लगवाई गयी थीं। जिन्होंने बारी-बारी से मंदिर के गर्भगृह में शिवलाट पर जलाभिषेक किया। यहां जलाभिषेक के अलावा श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक, सिंगार पूजा, महामृत्युंजय जप भी कराया। मेले में लगी विभिन्न प्रकार की दुकानों पर खासकर महिलाओं व बच्चों ने जरूरत की सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों संग निकली शिव बरात
शहर में शिव बरात की झांकी निकली। भगवान शिव के विवाह की झलक दिखाई पड़ी। बरात में हाथी, घोड़े के साथ ही ऊंट, पालिकी आदि रही। दूल्हे के रूप में भगवान शिव की प्रस्तुति की गई और देवताओं के साथ ही अन्य लोगों के बरात में शामिल होने की झलक दिखाई पड़ी। बरात महाराजगंज से होते हुए शहर भ्रमण करते हुए दुखहरणनाथ मंदिर तक आई। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली बरात को देखने के लिए हर तरफ लोगों रहे और फूलों से स्वागत करते रहे। शिव बरात में संदीप मेहरोत्रा, आशीष मोदनवाल, अलंकार सिंह, प्रकाश आर्या आदि रहे। वहीं महाशिवरात्रि पर कटरा बाजार के शंकर चौराहा स्थित भगवान शिव के मंदिर से भगवान शंकर की बरात गाजे-बाजे के साथ रंजीत पुर के लिए निकाली गयी।
बरात का क्षेत्र वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आयोजक राम गणेश मिश्र, गुड्डू दूबे, वेद प्रकाश तिवारी ने बताया कि बरात में शिव भक्तों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर कर स्वागत किया। सुरक्षा के दृष्टि से बारात के साथ स्थानीय पुलिस मौजूद रही। बरात में सिया राम चौबे, कन्हैया लाल तिवारी, पागल सूरज, मोनू दूबे, अन्ना तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें