फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सितंबर में लखनऊ कूच करेंगे शिक्षामित्र, तैयारी

Sun, 20 Aug 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की जिले के सभी विकासखंडों में रविवार को बैठक हुई। जिसमें बेसिक शिक्षा मंत्री के बयान पर उन्होंने निंदा की। शिक्षामित्रों की समस्याओं को लेकर लखनऊ में प्रस्तावित महारैली में अधिक से अधिक संख्या जुटाने के लिए प्रेरित किया गया। विकासखंडवार शिक्षामित्रों की सदस्यता कराकर 25 अगस्त तक जिले के पदाधिकारियों को सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

विकासखंड झंझरी की बैठक में जिलाध्यक्ष अवधेशमणि मिश्रा, मंत्री अभिमन्यु प्रसाद मिश्र, तेजेंद्र कुमार शुक्ला, निर्मल श्रीवास्तव, इंदु पांडेय, किरण श्रीवास्तव, मिथिलेश कुमारी, सीमा बानो, आमना खातून सहित कई मौजूद रहे। वहीं वजीरगंज संवाद के अनुसार बीआरसी पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि निरीह शिक्षामित्रों का अपमान उनका मानसिक दिवालियापन है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सितंबर माह में निर्धारित तिथि पर शिक्षामित्र पूरी शक्ति के साथ लखनऊ कूच कर बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार ने उपस्थित लोगों से संगठन की मजबूती के साथ प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष रामलाल साहू, शिवकुमार जायसवाल, विजय कुमार शुक्ल, रामप्रकाश द्विवेदी, संजू लता तिवारी, शैलेश सिंह, बब्बन गिरि, कृष्ण कुमार आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें