खरगूपुर। लक्ष्मनपुर निवासी पवन कुमार मिश्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र आशीष (11) प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। आरोप है कि सोमवार को वह विद्यालय में अपने भाई को पेंसिल देकर अपने स्थान पर आकर बैठ गया। इससे नाराज शिक्षामित्र ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे आशीष को चोटें आई हैं। शिकायत पर शिक्षामित्र ने बच्चे को वहां नहीं पढ़ाने को कहा। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)