फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्वामी नारायण मंदिर में धूमधाम से मनाया गया शरदोत्सव

Mon, 26 Oct 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
स्वामी नारायण मंदिर में शरद पू​र्णिमा पर नए बर्तन का पूजन करते महंत। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
मसकनवा। भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामी नारायण मंदिर में शरदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। महंत देव स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, कोठारी विष्णु स्वामी और सागर भगत सहित संतों ने भगवान की पूजा-अर्चना की। इसके बाद भव्य आरती की गई।
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए बर्तनों, वस्त्रों और अन्न का परंपरागत तरीके से पूजन किया गया। मंदिर परिसर और निज मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा नए बर्तन भी रखे गए। पर्व की परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं को चूड़ा और दूध का प्रसाद वितरित किया गया। हरिभक्तों ने पवित्र नारायण सरोवर में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर हरि दर्शन स्वामी, सुमित भगत, जंक्शन तिवारी, अयोध्या भाई सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें