फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खाटू श्याम जन्मोत्सव का छाया उल्लास

Sun, 02 Nov 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
परसपुर के बेनी माधव जंगबहादुर इंटर कॉलेज में खाटू श्याम जन्मोत्सव में उपस्थित श्रद्धालु। - संवा
विज्ञापन
परसपुर। श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव पर श्याम भक्त परिवार के तत्वावधान में शनिवार को बेनी माधव जंगबहादुर इंटर कॉलेज में भव्य श्री श्याम कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें भजन गायकों ने ‘ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है’, ‘मेरे खाटू वाले का जन्मदिन आया है’, ‘हारे का तू है सहारा सांवरे’ आदि भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


रगड़गंज मार्ग पर मौर्य नगर स्थित शंकर मंदिर से श्री श्याम निशान पदयात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई कॉलेज पहुंची। रात्रि में मंच पर आकर्षक ढंग से श्याम बाबा की झांकी सजाई गई, जहां पं. उदयभान शास्त्री ने पूजा-पाठ और हवन कराया। श्रद्धालुओं ने मंच पर ही केक काटकर हर्षोल्लास से श्याम बाबा का जन्मदिन मनाया।

भजन गायक पं. रोहित शर्मा, कुमार आनंद और अंजलि गुप्ता ने ‘जय जय जय बजरंगबली..., जो भी दिल से पुकारे उसकी विपदा टली...’ जैसे भजन प्रस्तुत किए। देर रात तक चले कार्यक्रम में सभासद अंशू शुक्ल, दीपक सिंह, पिंकू मौर्य, गुड्डू कसौधन, जगदीश, सोनू, अन्नू, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




झांकियों ने मन मोहा
खरगूपुर। खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर शनिवार रात चौक बाजार में भंडारा और जागरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष ममता रस्तोगी और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव रस्तोगी द्वारा बाबा श्याम के पूजन-अर्चन और आरती से हुई।

खाटू श्याम समिति के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में गायिका शिप्रा सलोनी, श्रेया-श्रद्धा तिवारी सिस्टर्स और गायक संदीप आचार्य ने भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। मंच पर प्रस्तुत आकर्षक झांकियों ने भी सभी का मन मोह लिया। आयोजन में विक्की निगम, स्वामीनाथ, संतोष, संजय, दद्दन, राहुल, सूरज, देवराज, जवाहर आदि का सहयोग रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें