गोंडा। सेक्स रैकेट की आरोपी दो युवतियों समेत तीन लोगों को पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया है। तीनों को शहर के बहराइच रोड स्थित विमौर गांव के एक घर में दबिश देकर शनिवार देर शाम ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोतवाल नगर मनोज पाठक ने दोनों युवतियों व संचालक के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया था। इसके तहत सिर्फ तीन साल की ही सजा का प्रावधान है। जबकि सात साल से कम सजा वाली धाराओं में गिरफ्तारी नहीं की जा सकती। इसी वजह से तीनों को बेल बांड भराकर रिहा करना पड़ा। (संवाद)