फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियों के साथ संचालक गिरफ्तार

Sat, 10 Aug 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के बहराइच रोड स्थित विमौर गांव के एक घर में तीन माह से चल रहे अनैतिक देह व्यापार की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार शाम दबिश दी। मौके से दो युवतियाें के साथ संचालक को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


सीओ सिटी सौरभ वर्मा ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र में बहराइच रोड स्थित विमौर के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर में सेक्स रैकेट चला रहा है। इस पर उनकी अगुवाई में कोतवाल नगर मनोज पाठक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी अरुण कुमार, महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव की टीम ने विमौर में आरोपी के घर पर दबिश दी। मौके से देह व्यापार में संलिप्त दो युवतियों को महिला थाने की टीम ने पकड़ा है। रैकेट संचालित करने के आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। नगर कोतवाली में तीनों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें