मेडिकल कॉलेज में रास्ते पर भरा सीवर का पानी। - संवाद
गोंडा। मेडिकल काॅलेज में शौचालय का टैंक ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते सीवर का पानी होम्योपैथिक चिकित्सालय के सामने व बगल में भरा है। इधर से ही कोविड बिल्डिंग का रास्ता है। मरीज व तीमारदार सीवर के गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था सुधारने के लिए एजेंसी नामित हो गई है। अस्पताल का जीर्णोद्धार कराने की तैयारी है। एक माह में काम शुरू हो जाएगा। (संवाद)