फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

Fri, 02 Jan 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज। विद्यानगर निवासी रामहेरन तिवारी (55) शुक्रवार सुबह किसी काम से गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। घना कोहरा होने के कारण वह देख नहीं पाए और गोरखपुर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। रामहेरन के परिवार में पत्नी पुष्पा देवी, पांच बेटे माता प्रसाद, शिव प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, काली प्रसाद व शिव बाबू हैं। रामहेरन खेती के साथ ही ट्रैक्टर चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। जीआरपी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें