फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 10 व 11 को कई ट्रेनें निरस्त, कई के रूट बदले

Thu, 08 Oct 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-गोरखपुर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग व्यवस्था शुरू करने के लिए 10 और 11 अक्तूबर को ब्लॉक लिया जाएगा। स्वामी नारायण छपिया-मसकनवा-लखपतनगर-मनकापुर के बीच 18.82 किलोमीटर लंबे रेलखंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गोंडा, मनकापुर और अयोध्या से चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कुछ का मार्ग बदला जाएगा।
विज्ञापन

गोंडा से 10 और 11 अक्तूबर को चलने वाली 55091 गोंडा-सीतापुर सिटी सवारी ट्रेन और 11 व 12 अक्तूबर को चलने वाली 55094 गोंडा-गोरखपुर सवारी ट्रेन निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 10 और 11 अक्तूबर को चलने वाली 55093 गोरखपुर-गोंडा सवारी ट्रेन भी निरस्त रहेगी। मनकापुर-अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट-मनकापुर के बीच चलने वाली कई मेमू ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें