खरगूपुर (गोंडा)। पृथ्वीनाथ मंदिर स्थित सरोवर में पानी की कमी के चलते करीब 10 क्विंटल मछलियां मर गईं। सरोवर में पानी काफी कम हो गया है, लेकिन परिसर में सबमर्सिबल पंप होने के बावजूद मंदिर प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस मामले में मंदिर के महंत जगदंबा प्रसाद तिवारी ने कहा कि सरोवर की मछलियां पानी की कमी से नहीं मरी हैं। किसी ने जहर डाल दिया है। इससे सभी मछलियां एकसाथ मर गईं। लेखपाल बाबूराम ने बताया कि पानी की कमी से मछलियां मरी हैं। सरोवर में पानी भरवाने की व्यवस्था कराई जा रही है। (संवाद)