मनकापुर (गोंडा)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित लोगों ने रविवार को भाजपा नेता बब्बू सिंह की अगुवाई में कोतवाली तिराहे से तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोग भिटौरा, अंबरपुर, कुंजलपुर, पटीठ आदि गांवों में घूमे और वीर जवानों के साहस व बलिदान को नमन कर सेना के शौर्य को सराहा। इस मौके पर गन्ना समिति के चेयरमैन भरत सिंह, मंडल अध्यक्ष झिलाही ओमप्रकाश वर्मा, प्रमोद आर्य चंचल, जनार्दन प्रसाद वर्मा, सभासद वैभव सिंह, राजेश सिंह, दरोगा पांडेय, गंगेश्वर प्रसाद शुक्ल आदि मौजूद रहे। (संवाद)