फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सात प्रगतिशील किसान सम्मानित

Wed, 05 Mar 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला स्तरीय कृषि गोष्ठी में बुधवार को जिले में अच्छी खेती करने वाले सात प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। किसानों को उन्नत व वैज्ञानिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

टाउनहॉल में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने फीता काटकर किया। गोष्ठी में किसानों की ओर से तैयार किए गए जैविक उत्पादों व कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। उप कृषि निदेशक प्रेमकुमार ठाकुर ने बताया कि बेलसर के जयप्रकाश तिवारी, रुपईडीह अनिल चंद्र पांडेय, वजीरगंज के शिवकुमार मौर्य, इटियाथोक के शुक्ला प्रसाद शुक्ला, परसपुर के रविशंकर सिंह, हलधरमऊ सूर्य प्रकाश शुक्ल व ओमप्रकाश पांडेय को सम्मानित किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। विभाग की ओर से प्राथमिकता के आधार पर किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाना चाहिए। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. डीके सिंह ने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा ने किसानों को उद्यान विभाग की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के वैज्ञानिक डॉ. राम लखन सिंह व डॉ. हनुमान पांडेय ने रबी फसलों में समसामयिक गतिविधियों के विषय में बताया। जिला कृषि अधिकारी डाॅ. प्रमोद कुमार ने सभी किसानों से शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. शिव शंकर चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, भूमि संरक्षण अधिकारी पारसराम, सहायक निदेशक मत्स्य इंद्रजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें