फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के सात नए मरीज मिले, कोविड अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना महामारी के मरीजों में एक बार इजाफा हो रहा है। हररोज तीन से पांच मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार को मुंबई से आने वाली ट्रेनों से उतरे यात्रियों की कोविड जांच में सात नए मरीज मिले हैं। इससे अब कारोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 49 पहुंच गई है। नए सात मरीजों को जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन गोंडा पर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क पर सोमवार को महाराष्ट के मुंबई से आने वाली टेनों से उतरे यात्रियों की स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड जांच की।
जिसमें सात यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक साथ मुंबई से आए यात्रियों में सात लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सभी सातों मरीजों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां कोविड अस्पताल में सातों मरीजों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सात मरीजों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कोविड जांच के बिना किसी भी यात्री को स्टेशन से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। सीएमओ डॉ. अजय सिंह गौतम ने बताया कि सोमवार को मुंबई से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच में सात नए मरीज मिले हैं।
जिन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाली सभी ट्रेनों के यात्रियों की जांच कराई जा रही है। बिना जांच के किसी को भी स्टेशन से बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें