गोंडा। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में चयनित जिले के 17 अभ्यर्थियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र मिलेगा। इनमें सात प्रवक्ता और 10 सहायक अध्यापक शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि प्रवक्ता पद पर प्रियंका पाठक, आरती वर्मा, मीरा देवी, खुशबू आर्य, आशीष ओझा, देवेंद्र मिश्र और कुंवर चंद्र वर्मा का चयन हुआ है। सहायक अध्यापक पद पर नवीन गुप्ता, विवस्वान पांडेय, विवेक चौधरी, त्रिवेणी प्रसाद, संदीप शुक्ल, अंकिता, बृजनंद तिवारी, उमेश चंद्र द्विवेदी, शिवपूजन चौहान व विकास यादव चयनित हुए हैं। (संवाद)