फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में बुजुर्ग समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करोहामान मछली गांव में शुक्रवार की देर शाम मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से पांच व दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनकापुर में भर्ती कराया गया। जहां से एक बुजुर्ग को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ कोतवाली मनकापुर में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के करोहामान मछली गांव के रहने वाले गायत्री नाथ त्रिपाठी व कलेनिया गांव निवासी शिवनरेश तिवारी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। गायत्रीनाथ त्रिपाठी शुक्त्रस्वार की शाम बाजार से अपने घर जा रहा था। रास्ते में ठाकुर राम जानकी मंदिर बाबा कुट्टी के पास शिवनरेश ने अपने बेटे रत्नेश के साथ उसे घेर लिया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

शोर-शराबा सुनकर गायत्री नाथ के बेटे विष्णुपति, गोपालपति, देवेंद्र व दिलीप भी वहां आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से गायत्रीनाथ त्रिपाठी (65), उनके बेटे विष्णुपति (40), गोपालपति (37), देवेंद्र (30) व दिलीप (25) घायल हो गए।
विज्ञापन


जबकि दूसरे पक्ष के शिवनरेश (55) व उसका बेटा रत्नेश (23) घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनकापुर लाया गया। जहां से गायत्रीनाथ त्रिपाठी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में गायत्रीनाथ त्रिपाठी के बेटे विष्णुपति त्रिपाठी ने कोतवाली मनकापुर में शिव नरेश व उसके बेटे रत्नेश के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली मनकापुर के उपनिरीक्षक अरविंद शाही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें