फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सात लोग घायल

Mon, 09 Nov 2015 10:51 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने जीप में मारी टक्कर, सात लोग घायल
विज्ञापन

खिरौरा मोहनगांव के पास हुआ हादसा

शहर से सवारी लेकर सोमवार की सुबह बहराइच की ओर जा रही एक जीप को खिरौरा मोहन गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे जीप में सवार मां-बेटे समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर के बहराइच रोड पर स्थित प्राइवेट टैक्सी स्टैंड से सोमवार की सुबह सवारियां लेकर एक जीप कौड़िया थाना क्षेत्र के आर्यनगर जा रही थी।

इसी दौरान जब जीप गोंडा-बहराइच मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र के खिरौरा मोहन गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जीप में टक्कर मार दी, जिससे जीप के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जीप में सवार कौड़िया थाना क्षेत्र के कुकुर भुकवा गांव निवासी पंकज (15), उसकी मां बड़की (50), शहर के विष्णूपुरी कॉलोनी के रहने वाले राकेश दुबे (24), मालवीय नगर निवासी अंजली गोस्वामी (25), मोतीगंज थाना क्षेत्र के घरवाजोत गांव की रहने वाली सुनीता यादव (35), थाना खरगूपुर क्षेत्र के बाराराय गांव निवासी दीपक (19) व खरगूपुर के ही भुलईडीह गांव निवासी चिंताराम (45) घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें