फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सात कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 23 Apr 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। रविवार को कोरोना संक्रमण के सात नए केस सामने आए। इसके अतिरिक्त पांच संक्रमितों के होम आइसोलेशन की अवधि पूरी हो गई। साथ ही सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 हो गई है। सभी कोरोना संक्रमित चिकित्सीय निगरानी में होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए हर रोज कम से कम 2000 लोगों की जांच करने का शासन ने लक्ष्य दिया है। मगर रविवार को मात्र 260 लोगों की ही कोरोना जांच कराई गई। इसमें 207 की जांच एंटीजन किट से और 53 लोगों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि रविवार को अवकाश के कारण अस्पतालों के पर्चा काउंटर पर जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें