गोंडा। करनैलगंज में कूरी बरगदी गांव के पास खेत में लगे कंटीले व ब्लेड वाले तारों में फंसकर एक हिरन घायल हो गया। जिसे कुत्तों ने हमला करके बुरी तरह से नोच डाला। ग्रामीणों ने हिरन को किसी तरह बचाकर वन विभाग को सूचना दी। वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने चिकित्सक को बुलाकर हिरन का इलाज कराया। बताया कि स्वस्थ होने पर हिरन को जंगल में छोड़ा जाएगा।