फोटो-30-गोंडा के एम्स इंटर कॉलेज में आयोजित शतरंज प्रतियोगित
गोंडा। जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में शनिवार को एम्स इंटर कॉलेज में आयोजित चतुर्थ विश्वजीत ओपन जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा संघ के पूर्व मंडलीय महामंत्री डॉ. संतोष कुमार द्विवेदी ने किया। प्रबंधक डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शतरंज का खेल लोगों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. वियोगी पंकज तथा कार्यक्रम का संचालन संघ के महासचिव आशुतोष द्विवेदी ने किया। पहले दिन 3 राउंड के मैच हुए। जिसमें मारूफ अहमद सिद्दीकी, अंबे कुमार, अमरीश साहू, मयंक अग्रवाल, अहद मुनीर, शौर्यवर्धन और पूरन तिवारी ने अपने सभी मैच जीतकर तालिका में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में अंडर 18 में 46 और सीनियर वर्ग में 19 कुल 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रांतीय सचिव मुनीर अहमद, केके मिश्रा, विशाल अग्रवाल, सर्वजीत मिश्रा, विश्वजीत मिश्रा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे।