फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन तय

Fri, 05 Feb 2016 11:27 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए शुक्रवार को हुए नामांकन के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। राज्यमंत्री की बहू समेत छह लोगों का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है। तीन विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशियों के बीच घमासान होगा।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख पद पर छह ब्लॉकों में सपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत एकल नामांकन के चलते पक्की हो गई है। बलरामपुर ब्लॉक से चिकित्सा-स्वास्थ्य एवं जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव की पुत्रवधू साधना यादव ने शुक्रवार को एकमात्र नामांकन दाखिल किया। इनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।

इसी तरह तुलसीपुर ब्लॉक से सपा प्रत्याशी शफीक अहमद, हरैया सतघरवा ब्लॉक से ऊषा यादव, पचपेड़वा ब्लॉक से मोहम्मद अय्यूब उर्फ शब्बू खां, उतरौला ब्लॉक से हबीबुल हसन उर्फ लकी खां तथा गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक से कपूरा देवी ने एकल नामांकन किया है। इन सभी प्रत्याशियों का ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है।
विज्ञापन


गैसड़ी ब्लॉक में सबसे कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। राज्यमंत्री के गृह ब्लॉक से सपा प्रत्याशी सावित्री जायसवाल के सामने समाजसेवी डॉ. अनुराग यादव के भाई निर्दल प्रत्याशी शिशिर यादव ने नामांकन दाखिल किया है। यहीं से राजन तिवारी ने भी ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन किया है।

श्रीदत्तगंज ब्लॉक में सबसे अधिक चार लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। यहां से सपा प्रत्याशी फरीद खां के अलावा निर्दल प्रत्याशी सगीर मलिक, अनूप तथा कमलेश्वर सिंह ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत की है।

रेहरा बाजार ब्लॉक से भी प्रमुख पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां से सपा प्रत्याशी नसीबदार, पूर्व प्रमुख महंत वीरेन्द्र दास तथा महमूद ने पर्चा दाखिल किया है।

ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में जिले का गैसड़ी ब्लॉक काफी सुर्खियों में है। यहां सपा समर्थित प्रत्याशी सावित्री जायसवाल को समाजसेवी डॉ. अनुराग यादव के भाई डॉ. शिशिर यादव से कड़ी चुनौती मिल रही है। पिछले दिनों दोनों प्रत्याशी एक-दूसरे पर काफी प्रहार कर चुके है।

यहीं के मामले को लेकर जिला प्रशासन की भी भारी किरकिरी हुई है। हाईकोर्ट ने डीएम से मतदाताओं को आईकार्ड जारी करने के निर्देश के बाद जवाब लिया है तथा निर्देश दिया है कि जिला प्रशासन डॉ. शिशिर यादव को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराए।

नामांकन के दौरान इसका असर भी दिखा। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डॉ. शिशिर यादव ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नामांकन से पूर्व गैसड़ी कोतवाल ने डॉ. शिशिर यादव के प्रस्तावक को डराने-धमकाने की कोशिश भी की, लेकिन मीडिया व वकीलों की मुस्तैदी के चलते वह शांत हो गए।

सड़क पर खड़े पूर्व बसपा विधायक अलाउद्दीन खां ने पुलिस से तीखी नोकझोंक की। अनुराग के भाई संतोष यादव की गिरफ्तारी तथा वकील जमील खां को धक्का मारने का पूर्व विधायक ने जोरदार विरोध किया।
विज्ञापन


एकल नामांकन करने वाले प्रत्याशी
ब्लॉक- प्रत्याशी
बलरामपुर-साधना यादव
तुलसीपुर-शफीक अहमद
हरैया सतघरवा- उषा यादव
पचपेड़वा- मोहम्मद अयूब उर्फ शब्बू खां
उतरौला- हबीबुल हसन उर्फ लकी खां
गैड़ास बुजुर्ग- कपूरा देवी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें