फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हुई गोष्ठी

Sun, 28 Feb 2016 11:12 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान के नए आयामों में भविष्य तलाश कर देश को प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आगे बढ़ाते हुए विकसित राष्ट्र में खड़ा कर सकते है। इसके लिए देश के युवाओं को वैज्ञानिक चिंतन के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। यह बातें लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए उप प्रभागीय वनाधिकारी गोपाल ओझा ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुझान लाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि साकेत महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं शोध कर नई-नई तकनीकियां विकसित करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।

उन्होंने वैज्ञानिक सीवी सिंह रमन के जीवन के बारे मे बताकर बच्चों को वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रेखा शर्मा ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उद्देश्यों एवं जिला विज्ञान क्लब के बच्चों में वैज्ञानिक अवधारणा स्थापित करने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारियां दीं।
विज्ञापन


डॉ. केडी द्विवेदी ने बच्चों को वैज्ञानिक जीवन अपनाते हुए राष्ट्र के हित में कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में विज्ञान क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षक आरके सिंह डीएवी मनकापुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोढ़ियाघाटा के दयाशंकर प्रजापति व डॉ. संजय वर्मा को शाल व स्मृति चिह्न भेंट कर जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ. रेखा शर्मा ने सम्मानित किया। इस मौके पर उमेश पाठक, शेर खान, आत्माराम मिश्र, दीपक आर्य, सतीश यादव, सूरज मिश्र, विकास ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें