फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परशुराम का क्रोध देख सहम गए राजा-महाराजा

Sun, 21 Sep 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज के गुड़ाही बाजार में रामलीला प्रस्तुत करते कलाकार। - संवाद 
विज्ञापन
करनैलगंज। श्रीरामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में गुड़ाही बाजार में चल रही रामलीला में शनिवार रात परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन किया गया। लीला में दिखाया गया कि मिथिला में शिव धनुष भंग होने पर तपस्या कर रहे भगवान परशुराम का ध्यान भंग हो जाता है और वे मिथिला पहुंच जाते हैं। मिथिला में मौजूद सभी राजा उन्हें देखकर सहम जाते हैं। राजा जनक उन्हें प्रणाम करके सीता का परिचय कराते हैं। विश्वामित्र भी श्रीराम व लक्ष्मण से उन्हें प्रणाम कराते हैं। शिव धनुष टूटा देखकर परशुराम क्रोधित हो जाते हैं और जनक से कारण पूछते हैं। परशुराम के क्रोध को देखकर लक्ष्मण सामने आते हैं। दोनों में काफी संवाद होता है और अंत में जब परशुराम को विश्वास हो जाता है कि श्रीराम साक्षात भगवान विष्णु के अवतार हैं। तब वे दोनों भाइयों की वंदना करके तप के लिए वन चले जाते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें