गोंडा में मिशन शक्ति के तहत अंबेडकर चौराहे से निकाली गई बाइक रैली। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
गोंडा। मिशन शक्ति 5.0 के तहत रविवार शाम शहर के अंबेडकर चौराहे से एलबीएस चौराहा, गुरुनानक चौराहे से बड़गांव तक पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकाली। अंबेडकर चौराहे से एसपी विनीत जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बताया कि नवरात्र पर विशेष मिशन शक्ति अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस दौरान एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत, एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय, सीओ सिटी आनंद कुमार राय, अभिषेक दावाच्या, शिल्पा वर्मा व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)