फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जनता को दौड़ाने पर सचिव व लेखपाल निलंबित

Sun, 18 Jun 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज तहसील में जनसमस्याएं सुनतीं डीएम व अन्य अधिकारी। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। तहसील करनैलगंज में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान डीएम नेहा शर्मा के तेवर कड़े रहे। उन्होंने आम लोगों को परेशान करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई कर संकेत दिया। डीएम ने हलधरमऊ ब्लाॅक के चकसेनिया के ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) रविनंदन व लेखपाल जयप्रकाश को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो और मौके पर की गई कार्रवाई की वीडियोग्राफी करें।
विज्ञापन

ग्राम चकसेनिया के वंशीलाल ने डीएम नेहा शर्मा को बताया कि मृत्यु प्रमाणपत्र एवं परिवार रजिस्टर नकल के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी काफी दिनों से परेशान कर रहे हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने वंशीलाल को तत्काल मृत्यु प्रमाणपत्र एवं परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराई। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी रविनंदन को निलंबित करने के डीपीआरओ को निर्देश दिए। डीपीआरओ लालजी दूबे ने सचिव को निलंबित कर दिया। वहीं लेखपाल जयप्रकाश को पूर्व में उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता ने डीएम को बताया कि लेखपाल के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर लेखपाल जयप्रकाश को भी डीएम ने निलंबित कर दिया। उन्होंने 106 मामलों की सुनवाई की। इसमें चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, एसडीएम करनैलगंज हीरालाल, प्रभागीय वनाधिकारी पंकज शुक्ल, सीओ करनैलगंज नवीना शुक्ला, तहसीलदार करनैलगंज नरसिंह नरायन, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी कृष्णगोपाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पर करनैलगंज तहसील परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के अरगा ब्रांड की सामग्रियों के विभिन्न स्टाॅल लगाए गए। डीएम नेहा शर्मा ने स्टॉल का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी स्टॉल का अवलोकन किया और कहा कि जनपद की सभी तहसीलों में तथा अन्य स्थानों पर समूह की महिलाओं के उत्पादों के स्टाॅल लगाएं। अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें, जिससे नए उत्पाद तैयार हों और अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके।
सदर तहसील में सीडीओ एम. अरुन्मोली ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई की। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम कुलदीप सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। तरबगंज तहसील में एसडीएम शत्रोहन पाठक ने 41 मामलों की सुनवाई की, जिसमें चार मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। यहां भूमि विवाद व सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की शिकायतें अधिक रहीं। बेलसर निवासी रामनाथ वर्मा ने कहा कि चौकी इंचार्ज ने शिकायत में फर्जी तरीके से रिपोर्ट लगा दी है। क्षेत्राधिकारी संजय तलवार, तहसीलदार डॉ. पुष्कर मिश्र मौजूद रहे। वहीं, मनकापुर तहसील में एसडीएम आकाश सिंह ने जनसुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें