फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के 76 सत्रों में 3600 स्वास्थ्यकर्मियों का होगा टीकाकरण

विज्ञापन
गोंडा के जिला अस्पताल में वैक्सीन वैन रवाना करने से पहले सुरक्षाकर्मियों को निर्देश देते वैक्सी - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए चलने वाले टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण कल से शुरु होगा। इसमें 76 सत्रों में 3600 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण का दूसरा चरण 22, 28 जनवरी व 29 जनवरी को जिले के 12 स्थानों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

16 जनवरी को टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया था। अभियान के पहले दिन जिले के छह स्थानों पर 413 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया था। दूसरे चरण में प्रत्येक टीकाकरण स्थानों पर चयनित 100 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा।
जिसमे पहले चरण में टीकाकरण से वंचित 187 स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया गया है। टीकाकरण के लिए चयनित 12 स्थानों में से 6 स्थान शहरी इलाकों व 6 ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। वहीं महिला अस्पताल समेत 7 प्रमुख स्थानों पर वैक्सीन डिपो बनाया गया है। जहां से वैक्सीन टीकाकरण के स्थानों तक पहुंचाई जाएगी। वैक्सीन को टीकाकरण स्थल तक टीका लगने के दिन सुबह भारी सुरक्षा के साथ वैक्सीनवैन से पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण के टीकाकरण के बाद अब दूसरे चरण में तीन दिन 22 जनवरी, 28 जनवरी व 29 जनवरी को टीकाकरण किया जाएगा। प्रत्येक दिन 12 स्थानों पर 1200 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगेगा। 22 जनवरी को 27 सत्र, 28 जनवरी को 27 सत्र व 29 जनवरी को 22 सत्रों में टीकाकरण किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें