फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 घंटे की मेहनत के बाद खाली हाथ रही एसडीआरएफ

विज्ञापन
गोंडा के ऐलीपरसौली में नाव हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश करती एसडीआएफ की टीम। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज। ऐली परसौली के कैथी घाट पुल पर मंगलवार को नाव डूबने से एक शिक्षक की मौत होने के साथ ही तीन और लोग लापता है। लापता लोगों को खोजने के लिए मंगलवार की देर शाम ही एसडीआरएफ की पहुंच गई थी। बचाव टीम ने 65 घंटे तक मेहनत की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। अब तक ना तो नाव को बाहर निकाला जा सका है और ना ही तीनों लापता लोगों का ही पता चल पाया है। गुरुवार को एसडीआरएफ टीम के फेल हो जाने के बाद ग्रामीणों ने नाव को निकालने का बहुत ही प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

काफी मशकत के बाद जब नाव का एक हिस्सा थोड़ा सा ऊपर उठा तो जूते चप्पल और टिफिन बाहर निकल आई। बताया जा रहा है कि नाव के अंदर सिल्ट जमा होने के चलते निकालने में समस्या हो रही है राज्य आपदा मोचन बल की टीम वापस चली गई है। कल स्थानीय मेला होने के नाते रेस्क्यू ऑपरेशन बंद रहेगा। एसडीएम तरबगंज राकेश कुमार ने बताया कि मृतक अध्यापक संदीप गुप्ता को 4 लाख सरकारी सहायता भेज दी गई है। उधर अधूरे पुल को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। एसडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर राकेश राव ने बताया कि गुरुवार को भी टीम के गोताखोरों ने काफी मेहनत की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। नदी में मगरमच्छ और घड़ियाल जैसे जीवों के होने से भी आपरेशन में दिक्कत आ रही है। आगे का आपरेशन प्रशासन के निर्देश पर किया जायेगा।
सहायता के लिए सांसद से मिले लोग
तहसील प्रशासन की तरफ से लेखपाल अंकित कुमार ने तीनों पीड़ित परिवारों को दो-दो कंबल वितरित किया। गांव के प्रधान प्रतिनिधि के साथ गांव के कुछ लोग गुरुवार को कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मिले हैं। पीड़ित परिवारों को सहायता राशि दिलाने और अधूरे पुल को लेकर जिम्मेदारी तय कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर ग्रामीणों ने दोषी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें