करनैलगंज तहसील में लाभार्थियों को राशन कार्ड देतीं एसडीएम नेहा मिश्रा। स्रोत: विभाग
करनैलगंज। एसडीएम नेहा मिश्रा ने राशन कार्ड से कटे नामों को पुनः जुड़वाकर शनिवार को तीन परिवारों को राशन कार्ड सौंपा। गांव निरीक्षण के दौरान पांडेचौरा निवासी पारस मिश्र ने बताया था कि उनके छह परिजनों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। ग्राम करुआ की निशा और गीता ने अपने-अपने परिवार के पांच-पांच सदस्यों के नाम राशन कार्ड से कटने की शिकायत की थी। एसडीएम ने आपूर्ति विभाग को प्रकरण की तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया था। एक सप्ताह के भीतर सभी के नाम सूची में शामिल कर लिए गए। शनिवार को एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार और कोटेदार रत्नेश गोस्वामी की मौजूदगी में तीनों परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया। कार्ड पाकर तीनों परिवार के लोग खुश दिखे। (संवाद)