फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट्स-गाइड्स ने दिया अनुशासन का संदेश

Tue, 17 Nov 2015 11:51 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला में मंगलवार को तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट्स-गाइड्स रैली का शुभारंभ हुआ। इसमें जनपद के तमाम स्कूलों के स्काउट-गाइड प्रतिभाग करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पहले दिन स्काउट्स-गाइड्स ने मार्च पास्ट कर अनुशासन का संदेश दिया।
विज्ञापन


जनपदीय स्काउट्स-गाइड्स रैली का दीप जलाकर शुभारंभ करते हुए मोहम्मद युसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज के प्रबंधक सलीम महमूद खां ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज के सभी लोग लाभान्वित होते हैं।

रैली में बालिका इंटर कॉलेज बलरामपुर, माडर्न इंटर कॉलेज बलरामपुर, एमपीपी इंटर कॉलेज बलरामपुर, कस्तूरबा इंटर कॉलेज तुलसीपुर, बीपीएस इंटर कॉलेज रेहरा बाजार, कन्हैयालाल इंटर कॉलेज नयानगर, भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला सहित कई स्कूलों के स्काउट्स-गाइड्स ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


रैली में स्काउट्स-गाइड्स ने वर्दी, कलर पार्टी व पूरे दल के साथ मार्चपास्ट किया। रैली में पुल, तंबू निर्माण के साथ ही प्राथमिक चिकित्सा सहित अन्य कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव, मद्यनिषेध व सह गान आदि की भी प्रस्तुति स्काउट्स-गाइड्स करेंगे। रैली का संचालन उमाशंकर सिंह ने किया।

इस दौरान वीएन सिंह, नीलम, कांति, गार्गी गुप्ता, केपी यादव, अतुल यादव, डॉ. मंसूर खां, डॉ. हामिद अली, इफ्तेखार खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें