फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मॉडलों में दिखी छात्रों की वैज्ञानिक सोच

Mon, 18 Mar 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं समग्र शिक्षा अभियान के तहत रविवार को बीएसए कार्यालय प्रांगण में जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें नगर क्षेत्र के 91 विद्यालयों से 10-10 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। 10 विजयी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ संजीव कुमार मौर्य व डाॅ. प्राकृति आनंद ने किया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल सारिका शाक्य, डायट प्रवक्ता पवन कुमार वर्मा व सर्वजीत कुमार ने सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चयन किया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी का संचालन राज्य संदर्भ समूह सदस्य महमूद उल हक ने किया। बीएसए कल्पना देवी एवं जिला समन्वयक प्रशिक्षण मोहित देव ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ 10 चयनित मॉडल बनाने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र के साथ ट्रॉफी, विज्ञान किट, बैग तथा नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया है।
शेष सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं स्कूल बैग तथा विज्ञान किट वितरित किया गया। इस अवसर पर नीलम गौतम, आशुतोष मिश्रा, निरंकार पांडेय, मलिक मुनव्वर, अखिलेश शुक्ला, अर्जुन सोनकर, सलमा खां, अमिता श्रीवास्तव, सोनिया श्रीवास्तव, सरिता वर्मा व मुश्ताक अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें