फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रचनात्मकता व नवाचार से सजी विज्ञान प्रदर्शनी

Fri, 24 Oct 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 पीएमश्री विद्यालय जीजीआईसी में वैज्ञानिक प्रोजेक्ट प्रस्तुत करती छात्रा। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत शुक्रवार से पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें 54 विद्यालयों के कक्षा नौ से 12 तक के 62 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं। बाल वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को प्रभारी डीआईओएस गीता त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। ऐसे में छात्रों को वैज्ञानिक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता है। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक व कार्यक्रम प्रभारी उत्तम कुमार मल्ल ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रथम विजेता को 4,000 रुपये, द्वितीय को 3,000 तथा तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 2,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही जूनियर व सीनियर वर्ग से पांच-पांच विद्यार्थियों को 500-500 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
महाराजा देवीबख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर के छात्र दिवांश तिवारी ने प्रदर्शनी में स्वचलित स्ट्रीट लाइट का मॉडल प्रस्तुत किया। दिवांश ने बताया कि कर्मचारी सुबह होने पर अक्सर स्ट्रीट लाइट बंद करना भूल जाते हैं, जिससे पूरे दिन ऊर्जा का अनावश्यक दोहन होता है। इसलिए उन्होंने यह माॅडल तैयार किया है। यह सेंसर के आधार पर काम करता है। अंधेरा होते ही स्वत: लाइट जल जाएगी। सुबह होते ही लाइट खुद बंद हो जाएगी। यह सोलर सिस्टम से चलने वाला संयंत्र है, इसमें बिजली की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

एमडीबी सिंह इंटर कॉलेज बेलसर की छात्रा प्रियांशी पांडेय ने गारबेज कलेक्टर संयंत्र बनाया है। इसमें पानी से कूड़ा छानकर निकाला जा सकता है और बिना हाथ लगाए एक स्थान पर एकत्रित किया जा सकता है। जीजीआईसी की छात्रा अंशिका तिवारी ने चंद्रयान-थ्री का मॉडल प्रस्तुत किया। जीजीआईसी की वैष्णवी तिवारी ने बीज गणित का सूत्र आसानी से समझने वाला एक बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किया।
प्रसून पाठक, अनिकेत सिंह व दिव्यांशु प्रथम
विज्ञान प्रदर्शनी के सीनियर वर्ग में सुभाष इंटर कॉलेज उमरी बेगमगंज के प्रसून पाठक व अनिकेत सिंह को प्रथम स्थान, कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के सचिन मिश्र को द्वितीय व जीआईसी के सिद्धार्थ विश्वकर्मा को तृतीय स्थान मिला। जूनियर वर्ग में राजकीय हाईस्कूल लौव्वा टेपरा के दिव्यांशु को प्रथम स्थान, तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर के अभिनंदन पांडेय को द्वितीय और राजकीय हाईस्कूल गिलौली के संतोष विक्रम प्रजापति व शिवशरन मौर्य को तृतीय स्थान मिला।
शिक्षकों के नवाचार को मिला मंच
शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) प्रतियोगिता में शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया गया। जीव विज्ञान विषय में जीजीआईसी की शिक्षिका शहनाज आमीन को प्रथम, राजकीय हाईस्कूल गिलौली की अर्चना चौरसिया को द्वितीय व राजकीय हाईस्कूल टिकरिया की नमिता सिंह को तृतीय स्थान मिला। अंग्रेजी विषय में जीआईसी के शिक्षक सुरेश कुमार सिंह को प्रथम, राजकीय हाईस्कूल सोनौली के सत्यप्रकाश को द्वितीय व राजकीय हाईस्कूल कोल्हुआ के नंदलाल गुप्ता को तृतीय स्थान मिला। अन्य विषयों में एक-एक शिक्षक को पुरस्कृत किया गया। इनमें हिंदी में श्वेता सिंह, भूगोल में वंदिनी श्रीवास्तव, गणित में शालिनी कनौजिया, नागरिक शास्त्र में आलोक रंजन व इतिहास में संगीता यादव को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें