फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कोचिंग का पंजीकरण कराकर चला रहे स्कूल

Sat, 10 May 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवाबगंज के एक निजी स्कूल का निरीक्षण करते डीआईओएस डॉ. रामचंद्र। -स्रोत: विभाग
विज्ञापन
गोंडा। जिले में कोचिंग की मान्यता लेकर स्कूल का संचालन किया जा रहा है। इसका खुलासा शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के विद्यालय निरीक्षण के दौरान हुआ। डीआईओएस ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने शनिवार को वजीरगंज व नवाबगंज इलाके के स्कूलों की जांच की तो कई खामियां मिलीं। यहां कोचिंग की मान्यता लेकर स्कूल का संचालन होते मिला। बिना मान्यता के ही माध्यमिक स्तर की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। ऐसे में डीआईओएस की ओर से जांच के बाद नोटिस जारी किया गया है। साथ ही मान्यता, फीस और भवन समेत अन्य बिंदुओं पर दस्तावेज तलब किए हैं।
डीआईओएस ने बताया कि नवाबगंज के दयानंद आर्य वैदिक इंटर कॉलेज, वाल्मीकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अपोलो इंटरनेशनल स्कूल, सार्थक हाईब्रिड स्कूल और पायनियर पब्लिक स्कूल संचरही को नोटिस दिया गया है। साथ ही बेहतर पठन-पाठन के साथ ही दस्तावेजों की मांग की गई है। संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें