फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो सका विद्यालय प्रबंध समितियों का गठन

Tue, 12 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बैठक करतें शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को विद्यालय प्रबंध समिति का गठन नहीं हो सका। पहले दिन यह कार्यक्रम समितियों के गठन के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों व विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की ट्रेनिंग तक ही सीमित रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि 15 जुलाई तक सभी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समितियों का गठन करा लिया जाएगा। 
विज्ञापन


जिले के 3125 परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को नई विद्यालय प्रबंध समिति का गठन कराया जाना था। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन समितियों के गठन के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिए जाने का दावा किया था। लेकिन अंत समय में इस कार्यक्रम में बदलाव करते हुए विभाग ने पहले समिति के सचिव/विद्यालय के प्रधानाध्यापक व समिति के  गठन के लिए विद्यालयों में लगाए गए पर्यवेक्षकों को इस संबंध में ट्रेनिंग दिलाने का निर्णय लिया गया।

इस ट्रेनिंग के लिए जिले के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर जिला स्तरीय अधिकारियों को लगाया गया था। इन अधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार को सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर इन पर्यवेक्षकों व विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को प्रबंध समिति के गठन के लिए ट्रेनिंग दिलाई गई। इसके साथ ही प्रधानाध्यापकों को ड्रेस वितरण करने के लिए भी प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि विद्यालय में समिति के गठन के दौरान कोई समस्या न हो, इसके लिए प्रबंध समितियों के गठन से पहले पर्यवेक्षकों व प्रधानाध्यापकों को ट्रेनिंग देना आवश्यक था। इसके साथ ही ड्रेस वितरण के लिए भी प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। उन्होने बताया कि 15 जुलाई तक सभी परिषदीय विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समितियों का गठन करा लिया जाएगा। 

उधर, जिले के 3000 परिषदीय विद्यालयों में प्रबंध समिति के गठन को लेकर रणनीति तय की गई। सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर हुई बैठक में ड्रेस खरीद, वितरण, रसोइया चयन, विद्यालय प्रबंध समिति के गठन के  नियमोंकी प्रधानाध्यापकों को जानकारी दी गई।

जिले के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर प्रबंध समिति के सचिवों की बैठक कर ड्रेस वितरण, एसएमसी गठन, रसोइया चयन व छात्र उपस्थिति के बारे में चर्चा की गयी। जिले के सभी विद्यालयों के बच्चों को 30 अगस्त तक ड्रेस वितरण कराने की रूपरेखा तय की गयी। ब्लॉक संसाधन केंद्र कटरा बाजार में जिला विकलांग कल्याण अधिकारी वीडी वर्मा की अध्यक्षता में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने एसएमसी गठन, गुणवत्ता युक्त ड्रेस समय से खरीदने व बच्चों में वितरित करने, रसोइया चयन के बारे में जानकारियां दीं।

विकलांग कल्याण अधिकारी वीडी वर्मा ने कहा कि 15 जुलाई को बीआरसी कर्नलगंज में दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक संसाधन केंद्र झंझरी पर हुई बैठक में नोडल अधिकारी डायट प्राचार्य मनोहर लाल ने निर्देश दिया कि ड्रेस खरीददारी के लिए चार सदस्यीय क्रय समिति का गठन कर बच्चों को 30 अगस्त तक ड्रेस मुहैय्या करा दें। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें