फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 स्कूलों में बनेंगे क्लासरूम, 73 में हैंडवॉश सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। संसाधनों की कमी से जूझ रहे परिषदीय स्कूलों को 1.05 करोड़ की बूस्टर डोज से बड़ी राहत मिलेगी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत हुई इस बजट राशि से मुख्य तौर पर 16 स्कूलों में क्लासरूम, एक में चाइल्ड फ्रैंडली शौचालय और 73 में नया हैंडवाश सिस्टम बनाने के साथ ही बच्चों के बैठने के लिए नई बैच व मेज भी जुटाई जाएगी। स्वीकृत धनराशि से कराए जाने वाले सभी कार्य मार्च 2023 तक पूरे कराए जाएंगे। वहीं एक स्कूल में चाइल्ड फ्रेंडली शौचालय की स्वीकृति हुई है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में अधूरे निर्माण और नए कार्यों के निर्माण भी कायाकल्प योजना से जल्द पूरा कराने को कहा गया है। इसके तहत विद्यालयों में मरम्मत कार्य और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था भी होगी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जारी बजट जिले के स्कूलों को मिल चुका है। इस धनराशि से पुराने विद्यालयों में बच्चों के लिए अवस्थापना सुविधाएं और बेहतर हो सकेंगी।
जारी किए गए बजट में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, पेयजल सुविधा, बालक व बालिका शौचालय के साथ ही मरम्मत कार्य होने हैं। इसके अलावा पूर्व में जारी बजट के उपयोग पर भी जोर दिया गया है। उक्त धनराशि से होने वाले निर्माण कार्य के तकनीकी पर्यवेक्षण और जांच की प्रक्रिया भी निर्धारित कर हर माह की आठ तारीख को पीएमएस पोर्टल पर इसकी भौतिक व वित्तीय प्रगति अपलोड करने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन

स्कूलों के लिए जारी बजट के आधार पर कार्य कराने का निर्देश दिया गया है। आवश्यकता वाले स्कूलों में कार्य होंगे, इसके अलावा ऑपरेशन कायाकल्प से भी कार्य हो रहे हैं। जिसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें