फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षा आज

Sat, 21 Nov 2015 10:46 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को नगर के दो केंद्रों पर अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2015 कराई जाएगी। यह परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू होगी। इसके लिए शनिवार को  दोनों परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य की उपस्थिति में कोर कमेटी बनाई गई और परीक्षा कराने की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन


परीक्षा की तैयारी की समीक्षा करते हुए दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने कहा कि सीट प्लान तैयार कर लिया गया है।

परीक्षार्थी को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कॉलेज कैंपस में प्रवेश करते ही ब्लैक बोर्ड पर रोल नंबर, कक्ष संख्या का अंकन कर दिया गया है।

परीक्षार्थी कॉलेज कैंपस में प्रवेश करते ही अपने रोल नंबर का मिलान कर निर्धारित कक्ष संख्या में प्रवेश करेंगे।


गोंडा सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज बहराइच रोड के प्रधानाचार्य एसपी पाठक ने वरिष्ठ विज्ञान प्रवक्ता एमएन शुक्ल व विद्यालय के अन्य स्टाफ के साथ शनिवार को बैठक की।

बैठक में ओएमआर सीट का अवलोकन किया और शिक्षकों को जानकारी दी कि वे परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को ओएमआर सीट भरने की जानकारी अवश्य देंगे।

यह भी बताया कि उन सभी बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा, जिन्हें रोल नंबर आवंटित है। बिना रोल नंबर के आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

प्रधानाचार्य एसपी पाठक ने बताया कि परीक्षा प्रभारी एमएन शुक्ल को बनाया गया है। रविवार को होने वाली इस परीक्षा में करीब 450 बच्चे प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा विद्यालय के 12 से 14 कक्षों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए सीट प्लान कर लिया गया है।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छात्र हित में आयोजित इस परीक्षा की शुचिता बनाए रखना विद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है।

रोजवुड इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सोनिया कंचन ने बताया कि शनिवार को परीक्षा की तैयारी बैठक आयोजित की गई। परीक्षा 12 से 14 कक्षों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए कोर कमेटी बनायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह परीक्षा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए वरदान है। इसलिए विद्यालय प्रशासन पूरे मनोयोग से इस परीक्षा के संचालन में गर्व महसूस करता है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू होगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को सुबह नौ बजे ही विद्यालय परिसर में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

परीक्षा स्थल
गोंडा सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, बहराइच रोड गोंडा।
रोजवुड इंटर कॉलेज निकट मंडेनाला लखनऊ रोड गोंडा
परीक्षा का समय-सुबह 10.00 से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें