फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छह मेधावियों के पिता को मिले छात्रवृत्ति के चेक

Tue, 02 May 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मेधावी छात्र के पिता को छात्रवृत्ति का चेक देते एसपी आकाश तोमर। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को मेधावी बच्चों के पिता को एसपी ने छात्रवृत्ति चेक का वितरण किया। एसपी आकाश तोमर ने उत्तर प्रदेश पुलिस शिक्षा निधि से जिले के छह मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को छात्रवृत्ति चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मान पाने वालों में यूपी 112 के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के पुत्र हर्ष प्रताप सिंह को 35,000 रुपये, निरीक्षक वेदप्रकाश शुक्ल के पुत्र सुब्रत शुक्ल को 45,000 रुपये व पुत्री दिव्यांशी को 45,000 रुपये, आरक्षी दीनबंधु दूबे के पुत्र ऋषभ को 40,000 रुपये, अंगद पांडेय के पुत्र श्लोक पांडेय को 45,000 और फॉलोवर राजकुमार शुक्ल की पुत्री रिया शुक्ला को 55,000 रुपये का चेक दिया गया। एसपी ने मेधावियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान सीओ सदर शिल्पा वर्मा व सीओ लाइंस संजय तलवार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें