फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दीपों की झिलमिल रोशनी से जगमगाया सरयू घाट

Thu, 05 Nov 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज में सरयू नदी के तट पर आरती में शामिल लोग। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
करनैलगंज। गंगा उत्सव के अवसर पर बुधवार देर शाम सरयू-कटरा घाट पर भव्य आरती, भजन संध्या और दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर जिला गंगा समिति के तत्वावधान में वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का संगम दिखा। दीपों की रोशनी से सरयू तट जगमगा उठा।
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरयू की आरती की गई। इसके बाद भजन संध्या हुई। दीपदान कर लोगों ने सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। आयोजन के माध्यम से नदियों की स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, गुड्डू सिंह, पिंकू सिंह, देवेंद्र दीक्षित आदि शामिल हुए। (संवाद)

करनैलगंज में सरयू नदी के तट पर आरती में शामिल लोग। स्रोत: वीडियोग्रैब

करनैलगंज में सरयू नदी के तट पर आरती में शामिल लोग। स्रोत: वीडियोग्रैब

करनैलगंज में सरयू नदी के तट पर आरती में शामिल लोग। स्रोत: वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें