गोंडा। इस बार बजट में जहां सरयू नदी के आसपास बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत मिलेगी। वहीं किसान को नुकसान से बचाने की कवायद की जाएगी। साथ ही करनैलगंज में कृषि महाविद्यालय का संचालन किया जाएगा।
कृषि महाविद्यालय और आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या के विभिन्न नए कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मनकापुर और छपिया के वनटांगिया गांवों में चार प्राथमिक विद्यालयों के संचालन के लिए सहायक अध्यापक रखे जाएंगे।
शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में कृषि महाविद्यालय गोंडा का संचालन शुरू किया गया है। अभी नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालयों में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
प्रदेश के बजट में 100 करोड़ रुपये प्रस्ताव के बाद जिले में कृषि महाविद्यालय संचालन की उम्मीदें हैं। जानकारों ने बताया कि वर्ष 2012 में विद्यालय निर्माण शुरू हुआ था। पर इसका संचालन नहीं हो सका है। इस बार बजट में सरयू नदी में सुधार व कटाव निरोधक परियोजनाओं से जिले के किसानों को खासी उम्मीदें हैं।
वहीं, करनैलगंज में स्थित कृषि महाविद्यालय का संचालन किया जाएगा। इसकी कक्षाएं नवाबगंज समेत तराई क्षेत्रों में बारिश से पहले नदी कटाव निरोधक उपाय किए जाएंगे। इससे किसानों और सरयू नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा।