फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू पुल का मरम्मत कार्य पूरा, ट्रायल आज से

Sat, 25 Mar 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सरयू पुल से गुजरते वाहन।
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। सरयू पुल के मरम्मत का कार्य पूर्ण होने के बाद शनिवार से उसका ट्रायल शुरू होगा। 30 मार्च तक पुल पर पूरी तरह आवागमन बहाल हो जाएगा। दो माह से पुल पर बंद लोडिंग व बड़े वाहनों के आवागमन को बहाल करने की कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में छोटे लोडिंग वाहन, फिर मझोले उसके बाद बड़े चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

करनैलगंज के सरयू पुल की मरम्मत को लेकर 30 जनवरी को यातायात बंद कर दिया गया था। छोटी कार व बाइक के लिए आवागमन बहाल था। बाकी सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित किया गया था। बड़े वाहन कैसरगंज, हुजूरपुर, भगड़वा होकर करनैलगंज आते-जाते थे। पुल के पिलर को मजबूत करने के लिए कंक्रीट जाम किया गया है। जिसकी मजबूती का इंतजार है।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस पुल पर आवागमन बहाल करने के लिए कंक्रीट मजबूत होने का इंतजार कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनिल यादव ने बताया कि पुल की मरम्मत का कार्य पूर्ण हो चुका है। बेरिंग लगाई जा चुकी है। दोनों तरफ से कंक्रीट का पत्थर जमाया गया है जो लगभग मजबूत हो चुका है। बताया कि 25 मार्च से पुल से धीरे-धीरे वाहन निकाले जाएंगे। पहले छोटे लोडिंग वाहनों को फिर मझोले और उसके बाद बड़े लोडिंग वाहन को पुल से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें