गोंडा। जिले के सात केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कड़ी निगरानी के बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन 267 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी व पर्यवेक्षकों की देखरेख में परीक्षा संपन्न कराई गई।
पहली पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय की परीक्षा में पंजीकृत 447 में से 298 ने एग्जाम दिया। 149 गैरहाजिर रहे। उत्तर मध्यमा प्रथम में 345 की जगह 261 उपस्थित हुए और 84 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षा में 242 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 208 ने परीक्षा दी, जबकि 34 अनुपस्थित रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि राजकीय हाईस्कूल मुंडेरवामाफी, राजकीय बालिका हाईस्कूल पेड़ारन, श्री सुमन संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटियाथोक, शीतला प्रसाद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोतीगंज, श्री महर्षि जमदग्नि संस्कृत माध्यमिक विद्यालय अमदही व श्री विद्वत परिषद संस्कृत महाविद्यालय करनैलगंज में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।