गोंडा। करनैलगंज एसडीएम के स्टेनो संजीवन लाल यादव एक बार फिर उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट आशु लेखक स्टेनोग्राफर संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। शनिवार को आगरा में संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का अधिवेशन एवं निर्वाचन हुआ। जिसमें एसडीएम के स्टेनो संजीवन लाल यादव को प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया। एसडीएम हीरालाल, एसडीएम न्यायिक अशोक कुमार गुप्ता, तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार रोहित कुमार, संतोष यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की है।